अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व मिस्री उप विदेश मंत्री "अब्दुल्ला अल-अशअल" ने कहा कि हाल ही में मेरी राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी से मुलाकात हुई थी और मैंने उनकी आंखों में तेहरान दौरे के महत्व का आभास किया था।अब्दुल्ला अल-अशअल ने "अलनैल लिल-अखबार" नामक न्यूज़ चैनल से बातचीत में कहा कि राष्ट्रपति मुरसी तेहरान जाकर गुट निरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के महत्व को जानते हैं जैसा कि वह ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों के बनाने की जरूरत को भी बखूबी जानते हैं।अल-अशअल ने जो हुसनी मुबारक के समय के राजनयिक हैं और उन्हीं के समूह के विचारों वाले माने जाते हैं कहा कि ईरान के साथ मिस्र संबंध इस्ट्राटेजिक है, लेकिन राष्ट्रपति मुरसी को कुछ खोना नहीं चाहिए और अमेरिका और अरब देशों से मिस्र के अनुकूल संबंधों को भी मद्देनज़र रखना चाहिए।समाप्त....166
गुट निरपेक्ष आंदोलन का सोलहवाँ शिखर सम्मेलन-64
पूर्व मिस्री उप विदेश मंत्रीः राष्ट्रपति मुरसी ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों के महत्व से अवगत
26 अगस्त 2012 - 19:30
समाचार कोड: 340412
पूर्व मिस्री उप विदेश मंत्री "अब्दुल्ला अल-अशअल" ने कहा कि हाल ही में मेरी राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी से मुलाकात हुई थी और मैंने उनकी आंखों में तेहरान दौरे के महत्व का आभास किया था........